विजन (Vision)
खादी एवं ग्रामोद्योग (KVI) के माध्यम से सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना, स्व-रोजगार के अवसर सृजित करना, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा पारंपरिक कौशल एवं हस्तशिल्प का संरक्षण करना।
मिशन (Mission)
- कारीगरों एवं बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक एवं स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना।
- खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के उत्पादन, प्रोत्साहन एवं विपणन को बढ़ावा देना।
- दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण करना तथा सामुदायिक सहयोग की भावना को मजबूत बनाना।
- ग्रामीण कारीगरों को प्रशिक्षण, विपणन एवं वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना।
