विजन (Vision)

खादी एवं ग्रामोद्योग (KVI) के माध्यम से सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना, स्व-रोजगार के अवसर सृजित करना, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा पारंपरिक कौशल एवं हस्तशिल्प का संरक्षण करना।

मिशन (Mission)

  1. कारीगरों एवं बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक एवं स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना।
  2. खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के उत्पादन, प्रोत्साहन एवं विपणन को बढ़ावा देना।
  3. दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण करना तथा सामुदायिक सहयोग की भावना को मजबूत बनाना।
  4. ग्रामीण कारीगरों को प्रशिक्षण, विपणन एवं वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना।